Loading ...
बिलासपुर

सिम्स हॉस्पिटल में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने के मामले में अब सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर। संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने के मामले को जिला प्रशासन ने बहुत गंभीरता से ली है।

आज सुबह ही जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स हॉस्पिटल का निरीक्षण कर सिम्स प्रशासन में कॉपर वायर के चोरी के मामले में सिक्योरिटी एजेंसी की लापरवाही मानते हुए सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश सिम्स प्रशासन को दिया। जिसके पश्चात सिम्स प्रबंधन ने इस संबंध में एक पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मीडिया में आई खबरों के बाद अधिकारियों ने सिम्स चिकित्सालय के मेल मेडिकल वार्ड-3 के 09 एवं आईसी सीयु के 02, नेत्र रोगी वार्ड के 01, लेबर वार्ड-2 के 02 एवं टी०बी० चेस्ट वार्ड के 02, मनोरोग वार्ड के 02, इस प्रकार कुल 18 नग एयर कंडीशनर का कॉपर वायर चोरी होना पाया। हालाकि यह अकड़ा बेहद कम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो लगभग 42 एसी के कॉपर वायर चोरी होना बताया जा रहा है।

कलेक्टर को मामले का संज्ञान होने पर उन्होंने इस पूरे मामले की बहुत गंभीरता से लेते हुए आज सुबह ही सिम्स हॉस्पिटल का निरीक्षण किया एवम कॉपर वायर की इस तरह हुई चोरी के लिए सिक्योरिटी एजेंसी को दोषी मानते हुए सिम्स प्रशासन को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिए।

सिम्स प्रशासन ने 18 नग एसी के कॉपर वायर के चोरी होने पर हुई हानि की राशि लगभग 2,84,490/- रू0 की भरपाई करने हेतु मेसर्स बुंदेला सिक्युरिटी सर्विसेज को जिम्मेदार मानते हुये उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए कलेक्टर के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है।