Loading ...
बिलासपुर

•जज्बा, शहेदा एवम ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन •लगभग 700 यूनिट ब्लड थेलेसिमिया पीड़ित मरीजों के लिए हुए उपलब्ध •रक्तदान महादान इसे हम सभी को करना चाहिए : कलेक्टर •हमे सिर्फ रक्तदान ही नही अपितु रक्त बचाने की भी सोचना चाहिए : नीरज चंद्राकर

बिलासपुर। जज्बा फाउंडेशन, शहेदा फाउंडेशन एवम ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा आज होटल टोपाज में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अवनीश शरण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर,तहसीलदार अतुल वैष्णव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस रक्तदान शिविर में युवाओं,महिलाओ एवं पुरुष ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर रक्त दान किया। इस शिविर के मध्यम से लगभग 700 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। जो थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड बैंक से उपलब्ध कराई जाएगी।

आपको बता दे कि थेलेसिमिया पीड़ित मरीजों को हर 15 से 30 दिनो में ब्लेड की आवश्यकता पड़ती है लेकिन इस भीषण गर्मी मे शहर के लगभग सभी ब्लड बैंक खाली पड़े हुए है। लेकिन इस शिविर के मध्यम से उन पीड़ित बच्चो को राहत मिलेगी।

इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी रक्तदाताओं का आभार मानते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। मैंने भी कुछ दिनो पहले एक शिविर में रक्तदान किया था लेकिन 3 महीने नही हुए है अन्यथा मैं भी इस शिविर में रक्तदान करता। आप सभी फाउंडेशन ने मिलकर जो इतनी बड़ी मात्रा में आज रक्तदान कर ब्लड इक्कठा किया है वह अत्यंत सराहनीय है।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अति0 पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर ने कहा कि हमें सिर्फ रक्तदान करने बात नही सोचनी चाहिए अपितु रक्त बचाने की भी सोचनी चाहिए। आज अधिकतर रोड एक्सीडेंट में लोगो की मौत हेलमेट न पहनने की वजह से ही रही है। रोड एक्सीडेंट में हेड इंजुरी से ब्लड अधिक बह जाने से लोगो की मौत हो जाती है हमें हेलमेट पहनकर इसे भी रोकना होगा।

जज़्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय मतलानी ने कहा कि बिलासपुर के 180 थैलेसीमिया बच्चों को रक्त की जरूरतो को पूरा करने के अलावा सिकल सेल के रोगियों के रक्त की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए य़ह शिविर लगाया गया है। जिसमे बिलासपुर की जनता का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त हुआ है। और हम इस शिविर के मध्यम से 600 से 700 यूनिट ब्लड इक्कठा करने का जो हमारा लक्ष्य था वह पूरा होते दिख रहा है।

संस्था के द्वारा सभी रक्तदाताओ को हेल्मेट/नेकबैंड/पानी बॉटल/ लर्निंग लाइसेंस (कोई एक) गिफ्ट और सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही एक गारंटी कार्ड भी दिया गया जिसे दिखाकर डोनर प्रदेश के किसी भी ब्लड बैंक से अपने या अपने मरीजो के लिए निशुल्क ब्लड के सकेगा।

थैलेसीमिया पीड़ितों को मिलने वाला डेसीरॉकस टेबलेट की सरकारी सप्लाई पिछले 8 महिने से बंद है। 16 सौ क़ीमत की य़ह दवा गरीब परिवारो को खरीदना मुमकिन नही है। जज्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय मकलानी ने इसकी जानकारी कलेक्टर अवनीश शरण को दी ,जिस पर कलेक्टर ने इस टैबलेट की जल्द आपूर्ति दिलाने का आश्वासन लोगो को दिया।

शिविर में 15 से अधिक बार ब्लड डोनेट करने वालो का सम्मान किया गया। साथ ही इस शिविर के आयोजन में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने वालो को भी मेमोनटम देकर सम्मानित किया गया। थैलेसीमिया पीड़ितों बच्चो की ओर से कलेक्टर को एक विशेष उपहार प्रदान किया गया जिसे देख कर कलेक्टर भावुक हो गए।

इस शिविर को सफल बनाने में शाहिद फाउंडेशन के अब्दुल हुसैन ,ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन के ब्रैंडन डिसूजा सहित राउंड टेबल, बीएनआई, रोटरी क्लब, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी, सिंधी समाज,स्काउट गाइड , एनएसएस आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।