बिलासपुर
ई रिक्शा चालकों को पेट्रोल ऑटो वाले रेल्वे स्टेशन में रिक्शा खड़ी करने नही देते, अपने लिए स्टैंड की मांग को लेकर ई रिक्शा चालक आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

बिलासपुर। ई रिक्शा चालकों के द्वारा आज बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपने लिए स्टैंड की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ई रिक्शा चालकों का कहना है कि उनके पास स्टैंड नही होने से उन्हें पेट्रोल ऑटो चालको के द्वारा मुख्य रेलवे स्टेशन एवं उस्लापुर रेलवे स्टेशन में गाड़ी खड़े करने एवं सवारी चढ़ाने नही दिया जाता। पेट्रोल ऑटो चालको द्वारा आए दिन मारपीट, लड़ाई झगड़े,गाली गलोच किए जाता है।
इसलिए उन्हें ऑटो खड़ी करने के लिए एक स्थान दी जाए ताकि वहां से वे अपने सवारी चढ़ा सके। इन मांगो को लेकर आज शहर के 50 से भी अधिक ई रिक्शा चालक नारे बजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपा।