Loading ...
बिलासपुर

चंद्रप्रभा सोनी स्वर्णकार समाज की प्रदेश अध्यक्ष बनीं, समाज में खुशी की लहर

बिलासपुर । स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति मध्य प्रदेश -छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से बिलासपुर की श्रीमती चंद्रप्रभा सोनी को स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है।

सतना में समाज के प्रादेशिक कॉन्फ्रेंस में समाज के सभी वरिष्ठ जनों की सहमति पर यह नियुक्ति स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अध्यक्ष मुरारी लाल सोनी के अनुमोदन पर समाज के प्रमुख जनों की सहमति से की गई है। स्वर्णकार समाज की महिला समिति की छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती चंद्रप्रभा सोनी ने समाज के सभी पदाधिकारी तथा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जनों के प्रति आभार जताते हुए समाज की प्रगति के लिए काम करने का भरोसा दिलाया है।

उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारी तथा वरिष्ठ जनों के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि स्वर्णकार समाज को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और वे पिछले कई सालों से लगातार समाज की महिलाओं के उत्थान तथा उनको आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं । अब छत्तीसगढ़ में स्वर्णकार समाज की महिलाओं के हित में भी काम करेंगे तथा समाज को आगे बढ़ाने में वे सभी के सहयोग से काम करेंगे।

चंद्र प्रभा सोनी की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के समाज में खुशी की लहर हैं। बिलासपुर से आशा सोनी ,अंजू सोनी, ज्योति तथा पूजा सोनी, श्वेता सोनी ,श्रद्धा सोनी के अलावा समाज के सभी प्रमुख जनों चंद्रप्रभा सोनी को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।