Loading ...
बिलासपुर

•”अब सड़क पर खून की एक बूंद नहीं” स्लोगन के साथ, पुलिस कप्तान ने की हेलमेट बैंक की शुरुआत,अब यात्रा के लिए आधारकार्ड दिखाकर ले सकेंगे निशुल्क हेलमेट

बिलासपुर। “अब सड़क पर खून की एक बूंद नहीं “ इस स्लोगन के साथ बिलासपुर पुलिस हेलमेट अभियान की नई शुरुआत करने जा रही है। जिस अभियान का शुभारंभ आज पुलिस कप्तान रजनेश सिंह द्वारा की गई।

सड़क हादसे में अधिकांशतः मौत सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से होती है। वही जो लोग हेलमेट पहने होते है उनकी सिर पर चोट नही लगने से उनकी जाने बच जाती है।

एसे में लोगो में हेलमेट के प्रति जागरूक पैदा करने के उद्दश्यो से बिलासपुर पुलिस कप्तान के द्वारा ” हेलमेंट बैंक” की स्थापना की गई है। जो कि चकरभाटा, कोनी, सरकंडा और सकरी थाने में स्थापित की जा रही है। अगर इस पहल से लोगो की अच्छी प्रतिक्रिया आई तो इसे आगे विस्तार किया जाएगा।

इस अभियान के तहत यात्री अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए परिचय पत्र और मोबाइल नम्बर दिखाकर निशुल्क हेलमेट प्राप्त कर सकेंगे। बिलासपुर पुलिस का उद्देश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हेलमेट पहन कर यात्रा करे ताकि उनकी स्वयं की जान सुरक्षित हो और रोड हादसे में मौत के आंकड़े में कमी आए ।

निश्चित ही बिलासपुर पुलिस कप्तान द्वारा की गई यह अनूठी पहल बहुत ही सराहनीय है। उम्मीद है कि “अब सड़को पर खून की एक बूंद नही” का यह स्लोगन निश्चित ही सार्थक साबित होगा । और सड़क हादसे में मौत के आकड़ो में कमी आयेगी।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर के साथ-साथ अन्य अधिकारी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों में अतीस पाल सिंह,लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, नम्रता शर्मा, आर्यन तिवारी, विकास वर्मा,जावेद अली के साथ-साथ चकरभाठा नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।