•”पायल एक नया सवेरा फाऊंडेशन” एवम बिलासपुर पुलिस की संयुक्त तत्वाधान पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन • पुलिस कप्तान रजनेश सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने किया रक्तदान

बिलासपुर । ” पायल एक नया सवेरा फाउन्डेशन”एवम बिलासपुर पुलिस के सयुक्त तत्वाधान में आईएमए भवन में आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बढ़चढ़ कर महिलाओ, युवाओं ने हिस्सा लिया। इसके आलावा पुलिस विभाग और सीआरपीएफ के जवानों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया है।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया और लोगो को रक्तदान कर जरूरतमंदों की मददत करने के लिए प्रेरित भी किए।

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, एएसपी दीपमाला कश्यप, प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा, तारबाहर टीआई अनिल अग्रवाल, संजय दुबे( अध्यक्ष सीएमडी कॉलेज),प्रिंस भठिया ( अध्यक्ष फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी) ने भी रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हुए लोगो को स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मद्दत करने के लिए प्रेरित किए।

थैलेसीमिया बच्चों की मद्दत करने पुलिस के जवान आएं आगे बड़ी संख्या में किया रक्तदान

बिलासपुर में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की व्यवस्था करने बिलासपुर पुलिस के जवानों ने आज बड़ी संख्या में शिविर के माध्यम से रक्तदान में हिस्सा लिया और 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ,सीआरपीएफ जवानों, फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज, स्काउट गाइड्स, एनसीसी की टीम, शांता फाउंडेशन, मानवता टीम, आश्चर्य निष्ठा वेलफेयर की टीम और आम नागरिकों ने रक्तदान किया।

दरअसल थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को हर 15 दिनो में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। गर्मी के मौसम में अक्सर सभी ब्लेड बैंक ड्राई हो जाते है। और इस दौरान बड़ी संख्या में ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। इन्ही आवश्यकता की पूर्ति के लिए पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था।

इस शिविर में जहा पुलिस के जवानो ने, आम लोगो ने,सामाजिक संगठनों के लोगो ने रक्त दान किया वही बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने रक्तदान कर लोगो का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान ” पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” की फाउंडर/अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की जान बचाने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज का यह शिविर लगाया गया था। जिसमे पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, टीआई सहित बड़ी संख्या पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया है। इसके अलावा समाज के अलग-अलग संगठनो और लोगों द्वारा इस ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया गया। शिविर में सभी लोगो का अच्छा सहयोग मिला।
शिविर में रक्तदान करने वालो को प्रोत्साहित करने हेतु सर्टिफिकेट एवम हेलमेट भी आयोजको द्वारा प्रदान किया गया। इस शिविर में बालाजी ब्लड बैंक के डायरेक्टर रोनित अग्रवाल और उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के आयोजन में पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा, स्वाति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, गौरी कश्यप, पूनम सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।