Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने “चेतना” अभियान के तहत दूसरे दिन “सड़क सुरक्षा” ऑटो रैली निकाली , पुलिस कप्तान ने स्वयं की ऑटो की सवारी, युवाओं को पढ़ाया यातायात सुरक्षा की पाठ

बिलासपुर। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चेतना के दूसरे दिन रविवार को प्रातः 08 बजे स्थानीय पुलिस परेड मैदान से लगभग 3000 ऑटो चालकों की रैली शहर में निकाली गई।

इस रैली को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की, इससे पूर्व उन्होंने ऑटो चालकों को “अब सड़कों पर खून की बूंदे नहीं” की “शपथ” दिलाई।

कार्यक्रम की खास बात यह रही की पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं ई- रिक्शा पर सवार होकर रैली में शामिल हुए।

इसी क्रम में शाम को चेतना के अंतर्गत यातायात के परिप्रेक्ष्य में शहर के 10 प्रमुख चौक चौराहों में यातायात की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया, सड़कों में दो पहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहन कर चलने की सलाह दी गई तथा कार जैसे वाहनों में हमेशा सीट बेल्ट लगाकर यात्रा करने , नशा कर वाहन कभी ना चलाएं और दो पहिया में तीन सवारी न चलने, वाहन चलाते हुए मोबाइल से बातें ना करने, और हमेशा यातायात के नियमों का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी गई ।

वही बहतराई चौक में मार्मिक चेतना मंच की प्रमुख अंकिता पांडे एवं ऊर्जा पार्क राज किशोर नगर में सपना महिला समूह के द्वारा आयोजित यातायात की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि “बालक हमारे देश के भावी नागरिक हैं इन्हें यातायात की जानकारी होना अनिवार्य है और यातायात की पाठशाला के अंतर्गत दी जा रही जानकारी इनके और देश के हित में होगी तथा इससे सड़क दुर्घटना में अंकुश लगेगा ।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर, डीएसपी संजय साहू, तथा यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे के साथ-साथ बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी ,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू , निरीक्षक एसo अख्तर,सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे,जावेद अली (केमरामेन) प्रतिज्ञा सिंह (समाज सेविका) डॉ सुषमा पांडे, (आनंद सागर सेवा प्रवाह) बिंदु सिंह कच्छवाहा, (महिला जागृति) के साथ-साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।