Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर लोकसभा से पहली बार जीत कर सांसद बने तोखन साहू को केन्द्रीय मंत्री मंडल में मिलेगी जगह, प्रधानमंत्री कार्यालय से आया फोन।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद तोखन साहू को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है।

शपथ ग्रहण से पहले उनके पास प्रधानमंत्री कार्यालय से कॉल आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे है।

वे बिलासपुर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुन कर आए है। वे कांग्रेस के देवेंद्र यादव को भारी मतों से हराया है।

बिलासपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहुं को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से प्रदेश के साथ बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। साथ ही बिलासपुर एयरपोर्ट को गति मिलेगी।