Loading ...
बिलासपुर

सांसद तोखन साहू ने रविवार को ली केन्द्रीय राज्यमंत्री की शपथ

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा के सांसद तोखन साहू रविवार को केंद्र राज्य मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है।

तोखन साहू बेहद सामान्य किसान परिवार से आते है। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने है। इसके पूर्व 2013 में वे लोरमी से विधायक चुने गए थे।

उनके केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से गृह ग्राम डिंडौरी की जनता में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।

राजनीतिक सफर

1994 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत। लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने।
2005 में जनपद सदस्य बने। ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से
2010 को महिला आरक्षण के चलते पत्नी लीलावती साहू जनपद सदस्य बनीं
2010 को उनकी पत्नी लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी बनीं
2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक, भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने।
2013 में वे भाजपा के टिकट पर लोरमी विधानसभा से विधायक बने।
2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने।
2015 में कृषि,मछली पालन, पशुपालन, जल संसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।
2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।
2018 में भाजपा ने दोबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन धर्मजीत से हार गए।
2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।