बिलासपुर
बिलासपुर लोकसभा सांसद एवम केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ‘ आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय’ का पदभार ग्रहण किया।

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सांसद एवम केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कल आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री
की भूमिका में आने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूँ, यह एक ऐसा जिम्मेदारी है जो हमारे देश की शहरी विकास के लिए बहुत महत्व रखता है। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री संभालना एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करता हूँ। साथ मिलकर हम एक ऐसा भविष्य बुनेंगे जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होगा बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी जिम्मेदार होगा।
हमारी आगे की यात्रा अवसरों से भरी हुई है, और मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से हम उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल करेंगे।