•मुझे जब प्रधानमंत्री निवास आने के लिए फोन आया,तो मुझे विश्वास नही हुआ, मैने उस नंबर पर वापस फोन किया : मंत्री तोखन साहू •केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया शानदार एवम भव्य स्वागत •मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नही है, मेरे परिवार में कोई आज तक पंच तक कभी नही बना, बस भारतीय जनता पार्टी के मतदाता ही बने रहे : मंत्री तोखन साहू

बिलासपुर। ग्राम पंचायत की छोटी सी इकाई पंच से इस राजनीति की शुरुआत हुई। और भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यकर्ता को यह पता ही नही चला था कि आप लोगो का इतना प्यार व आशीर्वाद इस तरह मिलेगा। कि लोकतंत्र के मंदिर में भी जाने का सौभाग्य मिलेगा। उक्त बाते आज केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी है, यह कार्यकर्ताओ की पार्टी है। आप सब के मेहनत और परिश्रम से सींची हुई पार्टी है। जो कार्यकर्ता मेहनत करते है, मेहनत करते करते कार्यकर्ता कब कहा से कहा पहुंच जाते है। यह केवल भारतीय जनता पार्टी में हो सकता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से 6- 7 महीना पहले लोग कहते थे कि बीजेपी की सीट प्रदेश में बड़ सकती है लेकिन सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी लेकिन लोगो ने भूपेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेका। फिर लोकसभा चुनाव हुआ उसने भी प्रदेश की 11 में 10 लोकसभा सीट बीजेपी की झोली में आप लोगो ने डाल दिया। मुझे बिलासपुर लोकसभा से 1. 64 लाख वोटो से आपने ऐतिहासिक विजय दिलाई। यह सब आप सभी कार्यकर्ताओ की मेहनत और निष्ठा का ही परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ का सम्मान करते हुए आज मुझे केंद्र में मंत्री बनाया है।जिसके लिए मोदी जी का और आप सभी का अभिनंदन आभार करता हूं। मेरा कुछ भी नही है सब आपकी देंन है। आपकी मेहनत का परिणाम है। मैं स्टेशन से आते समय कई बार भावुक हुआ। इतनी चिलचिताती धूम में आप सभी आ कर अपने छोटे भाई को अपना प्यार दिया।

उन्होंने पीएम आवास से आई कॉल के संबंध में बतलाते हुए कहा कि मुझे जब प्रधानमंत्री निवास आने के लिए फोन आया ,तो मुझे विश्वास नही हो रहा था। मैने जिस नंबर से कॉल आया था उस नंबर पर वापस कॉल किया। तो उसने कहा प्रधानमंत्री निवास आपको आना है। फिर भी विश्वास नही हुआ और एक बार फिर मैं उस नंबर पर कॉल लगाया और पूछा तो उधर से कहा गया, हां भाई आपको प्रधानमंत्री निवास आना है,जल्दी आइए। वहा पहुंचा तो सबसे पहले आप सभी को बहुत याद किया । क्योंकि यह सब आप सभी के मेहनत, परिश्रम एवम आशीर्वाद का परिणाम है। प्रधानमंत्री आवास आने के बाद जब गेट पर मेरा नाम लिस्ट में चेक कर बताए तब मुझे पूर्ण विश्वास हुआ की अब मामला फिट है।

उन्होंने कहा कि सांसद आप सब है, मैं तो बस आप सभी का सेवक हूं । आठों विधानसभा से आप लोगो ने मुझे जीता कर इतिहास रचा है। मैं ऐसा ताला लूंगा जिसकी 8 चाबियां होंगी। मतलब मेरा छत्तीसगढ़ भवन (दिल्ली) आप सभी का होगा। आपने छोटे भाई के यहां आप सभी ठहरे तो मुझे बेहद खुशी होंगी।
उन्होंने कहा की यह एक सयोग ही कहिए कि मैं और अरुण साव जी साथ साथ पढ़ाई किए है और आज जिस विभाग का मैं केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया हूं वह विभाग प्रदेश में अरुण साव जी के पास है। और एक साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। अमर अग्रवाल जी का खट्टर जी से अच्छे संबंध है ग्रामीण व शहरीय सभी क्षेत्रों के लिए आप सब के साथ मिलकर आप सभी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। एसा मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं। मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नही है। मेरे परिवार में कोई आज तक पंच तक कभी नही बना। बस भारतीय जनता पार्टी के मतदाता ही बने रहे।