कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले चार सूत्रीय मांगों को लेकर 11 सितंबर को मशाल रैली

बिलासपुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सभी कर्मचारी संघों के द्वारा मशाल रैली कल 11 सितंबर को पूरे प्रदेश भर में निकाली जायेगी।
इसी कड़ी बिलासपुर जिला के कर्मचारी संगठनों के द्वारा भी ब्लाक,तहसील एवम सभी जिलों में मशाल रैली निकाली जायेगी। इस संबंध में कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन प्रान्त स्तर पर घोषित किया गया है। जिसमे प्रथम दिवस कल 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार जिलों मै मशाल रैली एवं प्रदर्शन किया जायेगा। बिलासपुर में कर्मचारी अधिकारी सायंकाल 4 बजे कोनहेर गार्डन पोस्ट आफिस के पास एकत्रित होंगे। वहां से मशाल रैली नेहरू चौक तक आयोजित होगी। नेहरू चौक में ज्ञापन व प्रदर्शन कार्यक्रम किया जावेगा।
इस आंदोलन के बाद भी यदि शासन स्तर पर मांग पूरी नही होती है तो आंदोलन दूसरे चरण की ओर ले जाएंगे। जिसमे प्रदेश के सभी जिलों में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश दिवस 27 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर के आयोजित मशाल रैली में सभी 54 विभागों के कार्यरत लिपिकों शामिल होंगे।
उनकी चार सूत्रीय मांगे इस प्रकार है….
1/- केंद्र के सामान महंगाई भत्ता एवं देय तिथि से लंबित DA एरियर!
2/- चार स्तरीय वेतनमान
3/- केंद्र के सामान गृह भाड़ा भत्ता!
4/- 240 दिन के स्थान पर 300 दिन अर्जित अवकाश नगदीकरण!
इस सबन्ध में सुनील यादव प्रदेश महामंत्री ने जानकारी देते हुये बताया कि –
आंदोलन प्रान्त स्तर पर घोषित किया गया है जिसमे आंदोलन को सफल बनाने के लिए सूर्यप्रकाश कश्यप जिला अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा,प्रदीप तिवारी,सुनील नायडू,जितेंद्र मिश्रा,रजनी मेहर,जीतू शर्मा,राखी तिवारी,रामेश्वरी क्षत्रिय,पुष्पा श्रीवास्तव , सागर चौबे,अनिल सिंह,कामता यादव,सी एस नोरके, संजय राज,मनोज साहू,उमेश चक्रधारी, सुमन्त यादव,प्रशांत पांडेय,हेमंत शर्मा सैकड़ो की संख्या में लिपिक साथी लगे हुवे है।