
बिलासपुर । पुराने बस स्टैंड में आधी रात को हुई कत्ल की गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने 18 दिनो बाद सुलझाने में कामयाब हो गई है।
आरोपी को आज जिला हॉस्पिटल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो पुलिस से पिछले 18 दिनो से लुका छिपी का खेल खेल रहा था। लेकिन बिलासपुर पुलिस ने भी इस मामले को सुलझाने में अपनी एडीचोटी एक कर दी थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप,सीएसपी पूजा कुमार एवम एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 25 अगस्त की रात्रि पुराने बस स्टैंड में राहुल सिंह नामक 29 वर्षीय युवक जो की दयालबंद का रहने वाला था, के गले में कांच के बोतल से वार कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी।
चुकी घटना देर रात की थी आस पास कोई घटना के चश्मदित नही थे व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में भी चेहरे स्पष्ट नही दिख रहे थे। जिससे पुलिस को आरोपी को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और स्केच के मध्यम से जब संदिग्धों से पूछताछ की गई तब जाकर आरोपी तक पुलिस पहुंच सकी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी एवम शराबी है। हत्या भी वह शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर किया था। आरोपी ने मृतक युवक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की और नही देने पर कांच की बोतल तोड़कर उसके गले में वार कर किया । जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। चुकी घटना देर रात की थी इसलिए आरोपी की पहचान ठीक से नही हो पा रही थी। सीसीटीवी में भी चेहरे स्पष्ट नही दिख रहे थे इसलिए आरोपी को ढूंढने में पुलिस को काफी समय लग गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति की स्केच तैयार कर पूछताछ की तब जाकर आरोपी की पहचान हो सकी। आरोपी भी अपराध के बाद सतर्क हो गया था और वह यहां वहा छुप रहा था लेकिन पुलिस ने अपने मुखबिर के मध्यम से आरोपी को ढूंढ निकाला और आज सुबह उसे जिला हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया है ।
आरोपी का नाम –
दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 23 वर्ष सा. अटल आवास क्वा. नंबर जे/4 बहतराई चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर ।
आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा के विरूद्ध थाना सरकंडा बिलासपुर में भी अपराध क्रमांक 1024/2024 धारा 296, 115(2), 351(2) 119(1) 333 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।
सराहनीय योगदान –
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा तोप सिंह नवरंग, थाना प्रभारी तारबाहर गोपाल सतपथी, उपनिरी संजीव ठाकुर, श्रवण टंडन, बी एन बनाफर एवं सायबर सेल उपनिरी अजरूद्दीन प्रआर बलबीर सिंह, प्रआर दिनेश सिंह, आरक्षक सरफराज, तरूण केशरवानी का विशेष योगदान रहा।