Loading ...
बिलासपुर

जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज अपनी टीम के साथ पचपेड़ी एवम भट्टचौरा के छात्राओं से मिली, छात्राओं ने अपनी समस्या बताकर जल्द निदान की गुहार लगाई, श्रीमती चांदनी ने कहा कलेक्टर से मिलकर छात्राओं की समस्याओ का जल्द कराएंगे निदान

बिलासपुर। कुछ दिनो पूर्व पचपेड़ी स्थित कन्या छात्रावास की छात्राओं ने छात्रावास की विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी थी और अपनी मांगो को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने चक्काजाम किया था।जिसके बाद कई राजनीतिक दलों के लोगो द्वारा छात्रावास जा कर छात्राओं से मुलाकात का दौर जारी है।


इसी कड़ी में आज मस्तूरी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चांदनी भारद्वाज भी अपनी टीम के साथ कन्या छात्रावास की छात्राओं से मिली और उनकी समस्या को जाना । छात्राओं ने छात्रावास की कई तरह की समस्याओं से उन्हे अवगत कराते हुए कहा कि यहां भोजन मेनू के अनुसार नही दी जाती, कुछ समस्या बताने पर वार्डन तानाशाही रवैया अपनाते है, स्पायरी डेट वाली खाने पीने की चीजें एवम उपयोग के समान दिये जा रहा है। जिससे उनकी तबियत खराब हो रही है। चेहरे एवम हाथ पैरों में रिएक्शन हो रहा है। समस्या बताने पर वार्डन बाथरूम की वीडियो वायरल करने की धमकी देती है। यहां कोई सुनवाई नही हो रहा है। इसी तरह कई अन्य समस्याये बताकर उसके निदान की गुहार लगाई।

जिस पर श्रीमती भारद्वाज ने कहा की वे इस विषय को लेकर जल्द कलेक्टर से मुलाकात करेंगी और इन समस्याओं के जल्द निदान करने का पूरा प्रयास करेंगी।

वही श्रीमती भारद्वाज ने भट्टचौरा स्कूल भी गई। जन्हा की एक खबर कुछ दिनो पूर्व बहुत वायरल हुई थी। कि वहा की छात्राएं स्कूल में बीयर पार्टी मना रही थी । उसकी सच्चाई जानने उन्होंने स्कूल की छात्राओं से बात की और सच्चाई जाना तो पता चला की यह खबर पूरी तरह झूठी है।

दरअसल में स्कूल की छात्राओं ने बर्थडे की पार्टी सेलीब्रेट करने स्प्राइड और केक ला कर पार्टी कर रहे थे। और रील बनाने स्प्रेईड गिलास में भरकर उसको पीते हुए फोटो सोशल मीडिया में अपलोड किए थे । जिसे देकर लोग समझने लगे की स्कूल की छात्राओं ने बीयर पी है। जो पूरी तरह झूठ एवम सरासर गलत खबर है। जो बीयर की बोतल स्कूल में मिली थी वो कैम्पस के बाहर से किसी ने फेंका था जो बाहर बाउंड्री में मिली थी।


श्रीमती भारद्वाज ने कहा की भट्टचौरा मामले में बेकार की छात्राओं को बदनाम किया गया है। शासन को इसकी जांच कर अफवाह फैलाने वाली पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज के साथ, जनपद सदस्य ,मस्तूरी विनीता भार्गव, रज्जू भार्गव एवम क्षेत्र के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।