वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

बिलासपुर। पत्रकारिता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रविवार को वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी को सम्मानित किया गया।

आगाज एजुकेशन एवम सोशल हेल्फ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रविवार को शहर एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के अलग अलग वर्गों के लोगो को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । जिसमे शिक्षा, सेवा, स्वास्थ्य एवम पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया।

जिसमे पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहर के वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी को भी सम्मानित किया गया।
आपको बता दे कि वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी कई बड़े अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुके है। पिछले 30 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में वे निरंतर कार्य कर रहे है। उन्होंने पत्रकारों के हित के लिए कई संगठनों का निर्माण किया। जिससे पत्रकारों में एक जुटता आई । पत्रकारों के हितों के लिए सदेव वे खड़े रहे। उन्होंने पत्रकारों के हितों के लिए जब भी जरूरत पड़ी शासन प्रशासन के खिलाफ भी खड़े रहे। उनके इसी योगदान को देखते हुए । आज उन्हे सामाजिक संगठनों के द्वारा सम्मानित किया गया ।