Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। फिलिस्तीन के झंडा लगाने के मामले में 5 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार ,भारत देश में लोगो के बीच शत्रुता फैलाने के तहत अपराध दर्ज

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के खुदीराम बोस चौक के पास फिलिस्तीन का झंडा लगाने वाले 5 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

आपको बता दे कि ईद की रात शहर के हर चौक चौराहों को सुंदर सजाया गया था। मुस्लिम समाज की बड़ी धूम धाम से भव्य जुलूस निकाली गई थी। इसी बीच तारबाहर थाना क्षेत्र के खुदीराम बोस चौक में कुछ लोगो ने फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर उस झंडे को हटवाया । वही आज सुबह इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने तारबाहर थाने का घेराव करते हुए, दोषियों पर राष्ट्र द्रोह की कार्यवाही की मांग की थी।

इस मामले को लेकर आज तारबाहर थाना क्षेत्र की सीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि तारबाहर क्षेत्र के खुदीराम बोस चौक के पास पुलिस को सूचना मिली थी की किसी ने फिलिस्तीन का झंडा लगाकर भारत देश में लोगो के बीच शत्रुता फैलाने की कोशिश की है। जिसकी तत्काल में संज्ञान में लेकर 5 लोकल लड़को की पहचान कर उसके खिलाफ धारा 197/2 तहत केस दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम  –

1- शेख समीर बक्स पिता शेख कलीम बख्श उम्र 20 वर्ष निवासी तारबाहर      
2-फीदेल खान पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी तारबाहर                         
3- मोहम्मद शोएब पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम उम्र 23 वर्ष निवासी तारबाहर                 
4- शेख अजीम पिता शेख सलीम उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर                               
5- शेख समीर पिता शेख मुल्तान उम्र 22 वर्ष निवासी तारबाहर