Loading ...
क्राइमबिलासपुर

पार्षद ने दी धमकी ,शिक्षक ने एसपी से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार

बिलासपुर। पार्षद की गुंडागर्दी बंद नही हो रही है, शिक्षक परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रार्थी शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण ने बताया कि वार्ड नं. 46 गणेश नगर का वर्तमान पार्षद इब्राहिम खान उर्फ अब्दुल पिता स्व. नसीम खान निवासी गणेश नगर, ने अन्नपूर्णा कालोनी बसाने वाले व्यक्ति प्रदीप राय से मिलकर गणेश नगर में स्थित हमारी भूमि से लगे निस्तारी रास्ते को रोककर षडयंत्र पूर्वक, छल-कपट से डरा-धमकाकर मुझसे व मेरे बड़े भाई से 15 लाख रूपयों की ठगी कर ली है तथा गुझसे वहां मेरी ही भूमि पर मेरे द्वारा कार्य किये जाने के बदले 15 लाख की और उगाही कर रहा है।

जिसने दिनांक 16.09.2024 को मैं अपनी भूमि पर, बरसात का पानी भर जाने के कारण मि‌ट्टी पटवा रहा था तभी पार्षद इब्राहिम खान, राजा व्यास, जोगेन्दर गोयल उर्फ नानू व सरफराज मेरी ही भूमि पर आकर मुझे धमकी देने लगे कि अभी तक तुने हमको 15 लाख नहीं दिया है और यहां काम कैसे करा रहे हो. मेरे पार्षद रहते हुए, मुझे पैसे दिये बिना तुम यहां कुछ भी काम नहीं करा सकते, 16 लाख दे दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे।

उन्होंने बताया कि तब मैने मोबाईल से विडियो बनाना चालू किया तो वे लोग सहम गये और इधर-उधर की बाते करने लगे। फिर वहां से भाग खड़े हुए। विडियों में एक व्यक्ति ने अपना परिचय में नानू गुन्डा हूँ कहकर दिया है।

इसके बाद मैं बरसात खत्म होने के इन्तजार करने के बाद शाम सात बजे संबंधित थाना सिरगिट्टी पहुँबा जहां ए.एस.आई श्री पटेल जी मुझे मेरी लिखित आवेदन का पावती देने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया है कि जो मेरे साथ षडयंत्र पूर्वक 15 लाख रूपये लिये है, उनकी स्टाम्प पेपर में नोटरी की गई दस्जावेज मेरे पास हैं। व कल 16.09.2024 को मेरे द्वारा बनाया गया विडियों फुटेज भी मेरे पास है,कृपा आरोपी के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाही करने की कृपा करे।