Loading ...
बिलासपुर

डीपी विप्र महाविद्यालय में एनएसएस दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक राहगीर का आयोजन, हम सबको अंदर की कला को पहचानना चाहिए – अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर। स्थानीय डी.पी. विप्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विख्यात संगीतकार, गायक एवं युवाओं के उत्प्रेरक आशीष राहगीर का आगमन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव विधायक, विधानसभा क्षेत्र कोटा, अध्यक्षता  अनुराग शुक्ला, अध्यक्ष, प्रशासन समिति,  नरेन्द्र कछवाहा, सदस्य, शिक्षण समिति, अशोक पाण्डेय, अध्यक्ष, द्रोणा महाविद्यालय,  डॉक्टर मनीष तिवारी  एग्जाम कंटोलर तथा प्राचार्य, डाॅ. एम.एस. तम्बोली, श्रीमती सुमीता शुक्ला, अविनाश सेठी अध्यक्ष, एलुमिनी कमेटी उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में में कहा कि हर आदमी के अंदर अपनी अलग प्रतिभा छिपी हुई रहती है। छात्र आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना विकास कर रहे हैं।

अनुराग शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में बहुत सारी विधाऐं हैं जिसमें से लिखने की कला भी ईश्वर की देन है।

प्राचार्य, डाॅ. एम.एस. तम्बोली ने कहा कि संगीत का हमारे जीवन जीने में अहम भूमिका रहती है।  आशीष राहगीर का कार्यक्रम युवाओं में एक नया जोश और उत्साह पैदा करता है। राहगीर जी ने अपने स्वरचित काव्यों, भावों को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए सभागार में नया उत्साह का अपने गीतों के माध्यम से संचार किया।

उन्होंने जब बुरे दिन थे, तब काॅटों ने भी मजे लिए, वो भी गांव से आई थी मैं भी गांव से आया था और एक कच्चा घड़ा हूं मैं, गीतों के माध्यम से समां बांधा।

कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. आभा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन श्री ए.श्रीराम नें किया। इस अवसर पर  वीरेन्द्र साहू,  जित्तू ठाकुर, गोविन्द सेठी, शिवा गेंदले,  आशीष चतुर्वेदी, चित्रकांत निरडवार, परिवेश दीवान,  विकास सिंह, मनीष मिश्रा, आशीष मिश्रा,  उमेश साहू, बृजेश बोले, बलराम जायसवाल, श्री हिमेश साहू,  मनोज मेंसराम,  अरूण नथानी,  यश मिरानी, सुरेन्द्र अहिरवार,  सचिन सूर्या, सन सूर्या, नीरज गोस्वामी, विक्रान्त श्रीवास्तव,  प्रवीण देवांगन, यजूर तिवारी, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. विवेक अम्बलर, डॉ. एम.एल. जायसवाल, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. सुषमा शर्मा, डाॅ. शिखा पहारे, प्रो. तोषिमा मिश्रा, प्रो. निधीश चैबे, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. अजय यादव, डॉ. किरण दुबे, डाॅ. सुरुचि मिश्रा, प्रो. विश्वास विक्टर, डॉ. ऋचा हाण्डा, प्रो. यूपेश कुमार, प्रो. रूपेन्द्र शर्मा, प्रो. लोकेश कुमार वर्मा, प्रो. ब्रजेश कुमार, प्रो. सुचित दुबे, श्री सगराम चन्द्रवंशी,  तोरण यादव, एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएॅ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।