Loading ...
क्राइमबिलासपुर

लड़के – लड़कियों के दो ग्रुपों के बीच मारपीट, चला चाकू 5 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। लड़के लड़कियों के दो ग्रुप के बीच मारपीट पर पुलिस ने 5 लोगो पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।

रविवार को लड़के लड़कियों का एक ग्रुप नशे में कोरी डैम की ओर जा रहे थे तभी पेंडारी निवासी कुछ लड़को ने कमेंट्स किया। जिस पर गनियारी में विवाद शुरू हुआ। फिर वहाँ से आगे 24 कैरेट होटल कोटा के पास दोनों ग्रुप के लड़के लड़कियों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच लड़कियों के साथ गये एक लड़के ने चाकू निकालकर प्रार्थी पर हमला कर दिया था।

जिसकी शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र बीएनएस की धारा 109 ,190,191(2),191(3),(5)जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर अपराध बलवा हत्या का प्रयास इत्यादि दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान अन्य गवाहो के कथानुसार एवं CCTV फ़ुटेज के अनुसार कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर ली गई । एवं तत्काल टीम गठित कर उनका तलाश किया गया । घटना को अंजाम देने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की है।


आरोपी के नाम

1. शुभम लहरे निवासी:  विद्या नगर  थाना     सिविल लाइन
02. हर्ष थाना तारबहार
03.भूमिका थाना तारबहार
04.पायल थाना सकरी
05.पूजा थाना सिरगिट्टी