Loading ...
बिलासपुर

1 माह की बछिया पर चढ़ा दी कार , गौ सेवको ने तोरवा थाने का किया घेराव

बिलासपुर। तोरवा कासिमपारा में सड़क पर बैठी बछिया पर कार चढ़ाने को लेकर गुरुवार जमकर बवाल हुआ। गौ सेवको ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की । लेकिन कोई भी बड़े अधिकारी देर रात तक थाने नही पहुँचे। वही थानेदार ने कह दिया कि इस तरह कि छोटी मोटी घटना रोज होते रहती है,ये महज एक एक्सीडेंट है। जिससे भीड़ और भड़क गई।


      इसके चलते देर रात तक थाना घिरा रहा गौ सेवक और हिन्दू संगठन के लोग चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।लगातार सड़को पर गौ वंश को कुचलने को लेकर गौ सेवको हिन्दू संगठन से जुड़े और आम लोगों में आक्रोश है।

कार की तस्वीर केमरे में कैद


प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद ग्राम चौपाल लगाकर ऐसे मवेशी मालिको का पता लगाने का फंडा भी प्रसारित करा दिया गया। पर सड़को से गायो की तादात कम नही हुई।


हाईकोर्ट रॉड पर सतत निगरानी-


प्रशासन के अफसरों को गणेश परिक्रमा की लत लग गई है। जब भी हाईकोर्ट की फटकार लगती है। हाईकोर्ट रोड पर परमानेंट अमला लगा दिया जाता है। इस बार भी फंडा बरकरार है। बाकी ऐसी कोई सड़क नही जिन पर मवेशियों के डेरा न हो। इसके चलते वाहन धारक आम राहगीर मवेशियों से टकराकर घायल हो रहे,  मर रहे या मूक मवेशी घायल हो रहे मर रहे किसी को मतलब नही।