सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस एवम कराओके सिंगिंग कांटेस्ट 28 सितंबर को यश पैलेस में आयोजित, टॉप कंटेस्टेड को मिलेगा सुनहरा केरियर बनाने का अवसर

बिलासपुर। बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट
सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है ,जिसका आडिशन Online और फाइनल 28 th सितम्बर को शाम 5.00 बजे से रात 9.30 तक Hotel Emperor Paradise ,Yash Palace में होगा।
जिसके मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल यह विशिष्ठ मुख्य अतिथि दिलीप भंडारी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब)
विशिष्ठ अतिथि असीत पाल , राजेन्द्र सिंह राजपूत, योगेश अग्रवाल( प्रेसिडेंट CG फिल्म इंडस्ट्री) , गजेन्द्र श्रीवास्तव (डायरेक्टर) अखिलेष पांडे (एक्टर), इशिका यादव (एक्ट्रेस), अहसान कुरेशी (जूनि.) नीरज जैन होंगे। वही ऑडिशन के निर्णायक दल
दीपेंद्र हालदार, आलोक भट्टाचार्य, सीमा दुबे, हर्षिता कुमार,मोहम्मद अनीस,उत्कर्ष दुबे, अक्षय चौहान, नाइटी सर सैंडी सर होंगे।
कार्यक्रम के आयोजको ने बताया कि बच्चो के बीच छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का यह एक मंच है। आज गांव एवम शहर में कई एसे प्रतिभाशाली बच्चे है,जिसे मंच न मिलने के कारण वे आगे जा नही पाते। हमारा यह मंच उन प्रतिभाशाली बच्चों को एक मंच प्रदान कर आगे कैरियर बनाने में सहयोग प्रदान करती है।जिसके लिए भारत के हर एक कोने में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगो के बीच छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास करती है।
बिलासपुर में यह कार्यक्रम का आयोजन तरूण कुमार शिव नारायण सोनी,शशी पूनम ,सीमा सूदन मीना सोनी गुलशन अरोरा यशवंत ठाकुर राजेश नांबियार रामभगत अग्रवाल अशोक मेनन द्वारा की जा रही है।