Loading ...
बिलासपुर

सीजी रास गरबा फेस्टिवल द्वारा “ढोली डा” द ट्रेडीशनल डांडिया का भव्य आयोजन

बिलासपुर। इंटीरियर वर्ल्ड द्वारा सीजी रास गरबा फेस्टिवल ” ढोली डा” द ट्रेडीशनल डांडिया का भव्य आयोजन किया गया है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इंटीरियर वर्ल्ड द्वारा पारंपरिक डांडिया उत्सव का आयोजन 5 एवम 6 अक्टूबर को ड्रीम पैलेस ,वसंत विहार चौक में किया गया है। जिसकी तैयारी बड़े जोरों पर है। प्रतिदिन शाम 7 से 10 तक यहां डांडिया की विशेष तैयारी कराया जा रहा है, जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग डांडिया सीखने पहुंच रहे है।

आयोजक : राहुल साहू

वही आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल साहू ने बताया की हिंदू परंपरा के अनुरूप इस डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया है।जिसमे सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश दी जायेगी। डांडिया करने वालो को पारंपरिक वेशभूषा में ही आने को कहा गया है। साथ ही आने वाले लोगो को तिलक लगाकर कर उनका अभिवादन किया जायेगा।

डांडिया प्रेक्टिस

उन्होंने बताया कि यह आयोजन पीछे 3 वर्षो से की जा रही है, जहा लोग अपने परिवार, दोस्तो के साथ पारिवारिक वातावरण में हिंदू धर्म के अनुरूप गरबा का आनंद उठाते है। गरबा में किसी प्रकार का मदिरा पान, हथियार या चोट लगने वाली चीजों को लेकर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रखा गया है। वही डांडिया में आने वाले सभी लोगो की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है।