बिलासपुर
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर नगर विधायक अमर अग्रवाल उनके परिजनों से मिले, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

बिलासपुर। जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई शेखर चंदेल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने आज जांजगीर चांपा में परिवार जनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

श्री अग्रवाल ने कहा, किसी का असमय चले जाना बहुत कष्टदायक होता है। नारायण भैया के छोटे भाई का असामयिक निधन परिवार के लिए संकट की विकट घड़ी है, ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को दुख सहन करने का संबल प्रदान करें।
