Loading ...
क्राइमबड़ी खबरबिलासपुर

Big breaking। डांडिया में मुस्लिम गायक मो.दानिश को बुलाए जाने को लेकर हिंदू संगठनों नें किया हंगामा .देखिए वीडियो…

बिलासपुर।  करुणा ग्रुप द्वारा आयोजित जलसा द डांडिया का हिंदू जागरण मंच द्वारा विरोध करते हुए कार्यक्रम स्थल में जोड़दार हंगामा किया गया।

जलसा द डांडियां का आयोजन शहर के जेपी वर्मा महाविद्यालय मैदान में आयोजित की गई है ,जिसमे इंडियन आइडल के सिंगर मोहम्मद दानिश को आज सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था लेकिन आज देर शाम हिंदू संगठनों ने इसका भारी विरोध करते हुए कार्यक्रम स्थल पर हंगामा कर दी।

वही मोहम्मद दानिश का विरोध करते हुए मोहम्मद दानिश वापस जाओ के नारे लगाने लगे। हंगामा होते देखा सिविल लाइन पुलिस के साथ एएसपी उमेश कश्यप मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाले और समझाइश दी। वही हिंदू संगठन के बड़ी संख्या में लोगो के विरोध के बाद देर तक हंगामा चलता रहा, ट्रैफिक भी जाम रही।