
बिलासपुर। शहर के रिहायशी इलाके में रहने वाली एक महिला ने मोहल्ले के कुछ रसूखदार लोगो की गुंडागर्दी और छेड़खानी से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली है।
रामा मैग्नेटो मॉल के पास ,साई मंदिर के बगल वाली गली में रहने वाली महिला प्रियंका सिंह आत्महत्या कर ली । आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट में एक पोस्ट डाला है जिसमे उन्होंने अपने आत्महत्या के कारणों के बारे में बताया है।
उन्होंने अपने पोस्ट में कुछ लोगो पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि वे उन लोगो से पिछले 3 साल से प्रताड़ना और छेड़खानी से त्रस्त थी। जिससे परेशान हो कर वह आत्महत्या कर रही है।
महिला के आत्महत्या को लेकर फेसबुक में डाली गई वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार कई लोगों को ठहराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम प्रियंका सिंह है जिनके पति अजय सिंह रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है।
फेसबुक पोस्ट में परेशान करने वालो के फोटो शेयर की है देखिये…
