Loading ...
क्राइमबिलासपुर

एनटीपीसी सीपत में डांडिया के नाम पर डीजे की धुन पर अश्लील डांस, हिंदू संगठनों ने की सीपत थाने में शिकायत

बिलासपुर। सीपत एनटीपीसी के अंदर हिंदुओं के महापर्व नवरात्र पर रास गरबा डांडिया का आयोजन किया गया था। लेकिन डांडिया के नाम पर यहां डीजे की धुन में अश्लील फिल्मी गाने बजा कर डांस किए जा रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठनों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए सीपत थाने में इसकी शिकायत की।

हिंदू संगठन के धनंजय गोस्वामी ने कहा कि एनटीपीसी सीपत में डंडियांके आयोजन के नाम पर अश्लील अभद्र गाने चला कर अभद्र तरीके से उसे गानों पर नाचे जा रहे थे।

जो कि हिंदू भावनाओं के साथ हिंदू पर्वों के साथ खिलवाड़ है। जिसे हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसी परिपेक्ष में आज थाना सीपत जाकर अश्लीलता फैलाने वाले आयोजको के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर उचित कार्रवाई की मांग की है।