
बिलासपुर। पत्नी द्वारा खाना नही बनाने की बात कहने पर पति को इतना गुस्सा आया की उसने टांगी और डंडे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था जिसे सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्राम मटियारी के रामफल शिकारी ने 11 अक्टूबर को अपनी पत्नी मुमताज शिकारी से खाना बनाने के लिये कहा,लेकिन मुमताज किसी कारण वश खाना बनाने से मना कर दी। इसी बात पर दोनो में विवाद एवं लडाई झगडा होने लगी। इसी बीच आरोपी रामफल शिकारी ने घर में रखे टंगिया एवं लकडी के डंडा से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

आरोपी रामफल शिकारी हत्या के बाद से फरार था जिसे आज सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है व आगे की कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, प्र आर कोैषल वस्त्रकार, आरक्षक आकाष मि़श्रा, शरद साहू, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाष जगत, म आर प्रियंका मिश्रा का विषेष योगदान रहा।