Loading ...
क्राइमबिलासपुर

हत्या। सरकंडा क्षेत्र में एक रिक्शा चालक की हत्या,क्षेत्र में दहशत का माहौल

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में एक रिक्शा चालक की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिल रही जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय ई-रिक्शा चालक सत्य नारायण यादव की खून से लथपथ लाश चिंगराजपारा के आत्मानंद स्कूल के परिसर में पाया गया है। शुरुआती तौर पर यह खून का मामला नजर आ रहा है।  हत्यारे ने बेरहमी से सिर पर पत्थर से वार कर हत्या किया है। जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वीडियो

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर हत्या की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इस हत्या के बाद क्षेत्र में डर और भय का माहौल है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।