
बिलासपुर। सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के परिजनों के द्वारा जेल के अंदर जबरन उगाही एवं प्रताड़ना के गंभीर आरोपों के बाद गुरुवार शाम को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सेंट्रल जेल का सप्राइज विजिट किया गया।

आपको बता दे कि सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के परिजनों ने जेल के अंदर जबरन वसूली एवं प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एवं डीजी जेल को पत्र लिखकर शिकायत की थी। जो पत्र सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद आला अधिकारियों के कान खड़े हो गए । और कलेक्टर, एसपी ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को सेंट्रल जेल का विजिट किया।

हालाकि कलेक्टर एवं एसपी ने सेंट्रल जेल की इस विजिट को रूटीन की सर्प्राइज विजिट बतलाते हुए कहा कि जेल के अंदर के बैरकों , किचन , कैदियों के समानों की रेंडम सभी जगहों की चेकिंग किया गया है। कुछ कैदियों से बात भी की गई। लेकिन सभी चीजें सामान्य पाई गई है।
कलेक्टर ने जेल में कैदियों के परिजनों द्वारा वसूली के लगाए गए गंभीर आरोपों पर कहा कि क्या आरोप लगाए गए है मेरे संज्ञान में अभी नहीं आया है,शिकायत की कॉपी देखने के बाद ही वे कुछ कह पाएंगे।
वही पुलिस कप्तान ने कहा कि हमने जेल अधीक्षक से कहा है कि जेल के अंदर कुछ भी घटनाएं होती है तो उस पर सख्ती से कानूनी कार्यवाही करे। जेल की सुरक्षा एवं व्यवस्था पर कोई कोताही न बरते । वही घायल एवं बीमार कैदियों को उनके मेडिसिन समय पर मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। आदि निर्देश दिए गए है।