मोपका में बिल्डर राघवेन्द्र गुप्ता ने अवैध प्लॉटिंग कर 88 टुकड़ों में बेच डाली जमीने, कॉलोनीवासियों ने की कलेक्टर एवं एसपी से शिकायत

बिलासपुर। शहर में पिछले कई सालों से बहुत तेजी से अवैध प्लाटिंग जारी है। बिल्डर , राजस्व अधिकारियों से साठगांठ कर अवैध प्लाटिंग कर प्लाट बेच रहे है, वही भोले भाले खरीददार इन बिल्डरों के झांसे में आ कर अपनी जीवन भर की कमाई लुटा दे रहे है।
अवैध प्लाटिंग करने वालों पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन जब तक कार्यवाही करती है तब तक काफी देर हो चुका होता है और कई लोग बिल्डरों के झांसे में आ कर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई लुटा चुके होते है।
ऐसा ही एक मामला मोपका के लिंगियाडीह गायत्री ग्रीन कॉलोनी का सामने आया है। जहां बिल्डर राघवेन्द्र गुप्ता एवं हितेश साहू द्वारा लोगों को धोखें में रखकर अवैध रूप से जमीन की खरीदी-बिक्री करते हुए अवैध प्लाटिंग कर 87 टुकड़ों में बेच दी गई है, जिसकी लिखित शिकायत कॉलोनीवासियों द्वारा अधिकारियों से की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनीवासियों को बिल्डर राघवेन्द्र गुप्ता द्वारा कॉलोनी में सभी सुविधाएं देने का झूठा आश्वासन दिया गया था। हितेश साहू, भगत साहू, लक्ष्मी साहू के नाम का उपयोग रजिस्ट्री में किया गया है। ग्राम लिंगयाडीह खसरा नंबर 9,12,15 का क्षेत्रफल 3.5 एकड हर्ष गायत्री ग्रीन, सरयू विहार के पीछे लॉयला स्कूल रोड पर लगभग पर हितेश साहू, लक्ष्मी साहू, भगतराम साहू भूमिस्वामी है और राघवेद्र गुप्ता बिल्डर /डेवलपर है। उक्त जमीन को 88 टुकड़ों मे अवैध प्लॉटिंग की गईं है, जिसमें 35 घरो का निर्माण कर लोग निवासरत है।
कॉलोनीवासी द्वारा सम्बंधित लोगों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही का अनुरोध किया गया है।