Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बातचीत बंद करने से नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जान ली, सरकंडा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरूपारा चांटीडीह में रहने वाले सागर साहू नामक लडका ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन की जान से मार कर हत्या की।

आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार युवती प्रियंका पिछले एक माह से अपने प्रेमी सागर साहू से  बातचीत नहीं कर रही थी। जिस बात से नाराज हो कर उसके प्रेमी सागर साहू आज सुबह 9 बजे उसके घर गया था। जहा आपसी विवाद और बढ़ गई और आरोपी सागर ने उसके घर के अंदर ही उसको जान से मार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया है।