Loading ...
बिलासपुर

11 दिनो बाद हिन्दू संगठन के 12 कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज , करुणा ग्रुप के 6 लोगो को भी दिया गया नोटिस,गरबा में दानिश खान को बुलाए जाने को लेकर हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

बिलासपुर। शहर के जेपी वर्मा महाविद्यालय में करुणा ग्रुप के द्वारा जलसा गरबा नाइट का आयोजन 04 अक्टूबर को किया गया था। जिसमें गायक मोहम्मद दानिश खान को बुलाया गया था।

हिंदू संगठनों ने गरबा नाइट में दानिश खान की बुलाए जाने का विरोध करते हुए कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की थी। इस बीच हिन्दू संगठनों के कुछ लोग आक्रोशित भीड़ में जानकार नारे बाजी की। पुलिस उस समय तो खामोश रही लेकिन बाद में राजनीतिक दबाव के चलते हिन्दू संगठनों के 12 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कर दिया। जिसमे राजू शर्मा,सौरभ दुबे,धनंजय गोस्वामी,राम सिंह ठाकुर,पवन गोयल,अमन सलूजा,यतींद्र मिश्रा,बिंदु कछुवाहा,अनिमेष सोनी,संदीप पाठक के नाम शामिल है। वही आयोजक करुणा ग्रुप के 6 लोगो को नोटिस भी थमाया गया है।

   “एस बी आर कॉलेज के सामने गरबा आयोजन के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान सर्व हिंदू संगठन के सदस्य और आयोजको के कारण शांति व्यवस्था बिगड़ी ,इसलिए सभी के खिलाफ 107,16 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।”

उमेश कश्यप (एड.एसपी,बिलासपुर )