Loading ...
बिलासपुर

नगर निगम में कार्यरत पंप ऑपरेटरों की पिछले 6 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ, 24 अक्टूबर तक वेतन नहीं मिला तो 25 अक्टूबर से पंप रखेंगे बंद

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में कार्यरत पंप ऑपरेटरो को पिछले छः माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण इनकी आर्थिक हालत दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। सामने हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली भी है । जिले लेकर ये चिंतित है।

ये लोग आज बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर मांग किया कि उनके लंबित वेतन का भुगतान त्यौहार से पहले कर दिया जाय ताकि वे भी अपने परिवार के साथ हंसी खुशी दिवाली त्यौहार को मना सके।

उन्होंने कहा कि यदि त्यौहार के पूर्व 24 अक्टूबर तक वेतन का भुगतान नगर निगम द्वारा नहीं की जाती है तो उन्हें मजबूरन 25 अक्टूबर को पेय जल प्रदाय बाधित करना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एवं जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी।