Loading ...
बिलासपुर

मस्तुरी तहसील के ग्राम डोंडकी के सोसायटी में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेड ,कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राशन वितरक को बर्खास्त करने की मांग की

बिलासपुर। शासकीय उचित मुख्य की राशन दुकान के संचालक की मनमानी से परेशान हो कर मस्तूरी तहसील के ग्राम डोंडकी के ग्रामीण बड़ी संख्या में सोमवार को कलेक्टर से शिकायत करने कलेक्ट्रेंड पहुंचे।

जिले के मस्तुरी तहसील के ग्राम डोंडकी के सोसायटी में बहुत धाँधली हो रही है। यहां राशनकार्ड धारीयों को प्रति माह राशन नहीं दिया जा रहा है। किसी महीने में कुछ को चावल दिया जाता है तो आधे लोगों को कुछ भी नहीं दिया जाता। कभी शक्कर है तो नमक नहीं नमक है तो चावल नहीं है।

यहां के कुछ लोगों का कहना है उन्हें पिछले चार पांच महीने से उन्हें राशन नहीं मिला है। लोगो ने यह भी बताया कि राशन के लिये घंटों लाईन में लगे रहने के बाद अचानक बीच में मशीन खराब होने का बहाना बनाकर सोसाइटी बंद कर दिया जाता है। फिर अगली सुबह जब सोसाइटी खुलती है तो चावल समाप्त हो गया है,आने के बाद दिया जाएगा बोल दिया जाता है।

कई बार इसी वजह से चावल आने पर सोसायटी में भगदड़ मच जाता है, जिसे रोकने के लिये पुलिस को भी बुलाना पड़ जाता है। सोसायटी की इस समस्या को लेकर मस्तुरी SDM के आफीस में भी लोगों ने लिखित में शिकायत किया था।  लेकिन वहां भी कुछ नहीं हुआ और ग्रामीणों की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही ।

जिसके बाद सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय अपनी शिकायत को लेकर पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वहां के राशन वितरक को बरखास्त करने की मांग की।