दस्तावेज लेखक एव स्टाम्प वेंडरों की हड़ताल हुई खत्म, मांगो पर बनी सहमति के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा

बिलासपुर। बिलासपुर सहित प्रदेश भर के लाइसेंस धारी दस्तावेज लेखक एव स्टाम्प वेंडर 21 अक्टूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हडताल पर थे । जिसके चलते रजिस्ट्री ऑफिस की सभी जाने बंद हो गई थी और सारी रजिस्ट्रियां रुक हुआ था जिससे प्रदेश सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही थी।

शुक्रवार को संघ के प्रतिनिधि को महानिरीक्षक पंजीयन एंव मुद्रांक ने बातचीत के लिए बुलाया था। जिस बातचीत में स्टेम वेंडरों की मांगो एवं समस्याओं को सुन गया। फिर लंबी बातचीत के बाद दोनो के बीच सहमति बनी।
स्टैम वेंडरों के प्रदेश प्रतिनिधि अपने प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता एंव जगदीश साहू के साथ लगभग 65 सदस्यों की प्रतिनिधी मंण्डल इस बातचीत में शामिल हुए। विभिन्न बिन्दुओं पर संघ एंव महानीरिक्षक के मध्य बातचीत हुआ । कुछ बातों में पहले ही सहमति बनी चुकी थी कुछ बातो पर शुक्रवार की बैठक में सहमति बनी। जिसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्त की घोषणा की।
“राज्य सरकार और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। इस मीटिंग में कई मुद्दों पर बात हुई और कई पर सहमति बनी जिसके कारण स्टांप वेंडरों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया.”
– मनीष लाहोरानी
(प्रदेश समन्वयक स्टांप वेंडर संघ)