आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया महिला बाल विकास विभाग के सामने जमकर हंगामा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए की कार्यवाही की मांग

बिलासपुर। शुक्रवार की रात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया ,महिला बाल विकास विभाग के सामने नारेबाजी करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की ।

आंगनबाड़ी के अलावा विभिन्न कार्य कर रही कार्यकर्ताओं को अब आयुष्मान कार्ड बनाने का भी काम दिया जा रहा है जिसके चलते उन्हें रात में प्रशिक्षण के लिए बुलाया जा रहा है जिसका विरोध करने कार्यालय पहुंची। जहां अधिकारियों द्वारा बदमीजी करते हुए भगा दिया गया,आक्रोशित महिलाओं ने हड़ताल आंदोलन करने मन बना रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह आंगनबाड़ी के अलावा कई विभागों के कार्य भी करते हैं, निर्वाचन काम के तहत घर-घर जाकर नाम लिखा जा रहा है। वही ओबीसी सर्वेक्षण में भी काम लगा दिया गया है, जबकि अब स्वास्थ्य विभाग का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा जा रहा है, जिसके लिए उन्हें देर रात तक प्रशिक्षण देने नूतन चौक के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय बुलाया जा रहा है। उनका कहना है कि दिन भर काम करने के बाद रात में प्रशिक्षण देना उनके घरेलू काम में व्यवधान पैदा कर रहा है, लगातार हो रहे आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए रात में प्रशिक्षण लेने जाने में भी उन्हें डर सता रहा है, इस समस्या को लेकर बड़ी संख्याएं में महिलाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह से मिलने पहुंची जहां उनके साथ डीपीओ ने बदसलूकी की और उन्हें कार्यालय से ही से बाहर निकल जाने की बात कही ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह का कहना है कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऑफिस बात करने पहुंची तो वे मीटिंग में थे , परियोजना अधिकारी भी अवकाश में थी इसलिए कोई बात करने वाला ऑफिस में नहीं था । जिससे वे लोग नाराज हो गए थे। बाद में मेरे मीटिंग से आने के बाद बैठकर बातचीत किया गया। और आपस में बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाल लिया गया है।