एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में शा. राघवेंद्र राव महाविद्यालय का किया गया घेराव

बिलासपुर। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शा. राघवेंद्र राव महाविद्यालय के घेराव कर प्रभारी प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
छात्रों द्वारा बताया गया कि शा. ई राघवेंद्र राव महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को फाइनल ईयर में प्रवेश देने से मना किया जा रहा है । (जो प्रथम सेमेस्टर में एटीकेटी है ) जिसे लेकर आज एनएसयूआई के छात्रों ने महाविद्याल के घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

NSUI नेता रंजिश सिंह ने कहा कि हमने स्पष्ट तौर पर कहा है कि नियमित प्रवेश नियमनुसार संभव नहीं होने की स्थिति में सभी बच्चों का एटीकेटी विषय का विशेष परीक्षा का आयोजन कराया जाए ।

उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज बिलासपुर स्थित बहुत ही प्रतिष्ठित संस्थान है जहां टॉप रैंक के बच्चों को ही प्रवेश मिल पाता है बावजूद इसके 250 से 300 छात्र छात्राएं आज एटीकेटी होने के कारण उनका 1 वर्ष पूर्णता बर्बाद होने की स्थिति में है। जो आज से पूर्व कभी नहीं हुआ और हम ऐसा अभी भी होने नहीं देगे ।क्योंकि जिस नीति का नियम बताकर बच्चों के भविष्य खराब करने का काम साइंस कॉलेज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है । वह नियम बच्चों के सुविधा के लिए लाया गया है ना कि उनका साल बर्बाद करने के लिए। महाविद्यालय नियमानुसार इसका निराकरण करें और यथासंभव उन्हें अंतिम वर्ष में प्रवेश देने हेतु प्रयास करे और अगर ऐसा संभव नहीं होने की स्थिति में विशेष परीक्षा आयोजित कर इन लोगों का भविष्य सुरक्षित करने का काम करें अन्यथा हम अपने साथियों के साथ उग्र आंदोलन कर अपनी मांग रखेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
छात्रों की मांग पर प्रभारी प्राचार्य द्वारा छात्र हित में स्पेशल एग्जाम आयोजित करने की बात कही गई है और बहुत ही जल्द एग्जाम आयोजित की जाएगी इस बात की पुष्टि की गई है।
साथ में परीक्षा नियंत्रक अटल बिहारी वाजपेई डॉ. तरुण धर दीवान ने बताया कि हर नियम छात्रहित हेतु बनाया जाता है। अतः कोई नियम छात्रहित में अगर बाधा बनता है तो उसका निवारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी बच्चे का साल बर्बाद न हो ये हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान पुष्पराज साहू,प्रदीप सिंह, करन यादव,गौरव ठाकुर,नम्रता जयसवाल, पूजा साहू, नेहा टंडन, कविता राठिया,पल्लवी, श्वेता साहू,खुशी, ऋतु, श्रद्धा, अंकिता,अनीश, भावना, जुली टंडन, आकांक्षा सूर्यवंशी समेत दहाई के संख्या में छात्रा छात्राएं मौजूद रहे।