Loading ...
बिलासपुर

प्रातः सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ,आज शुरू हो गई 36 घंटे की निर्जला व्रत, शाम छठ घाट पहुंच कर व्रती डूबते सूरज को देंगे अर्द्ध

बिलासपुर। देश के सबसे बड़े छठ घाट में छठ पूजा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। छठ पूजा समिति, जिला प्रशासन के साथ मिलकर इसकी व्यवस्था सम्हाली हुई है। छठ घाट की  साफ सफाई ,खूबसूरत लाइटिंग, वाहन पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं । ट्रैफिक पुलिस ने भी आज दोपहर से ही घाट की ओर आने वाली सभी रूट की भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर उनके मार्ग की डायवर्ट किया है।

  छठ पूजा करने वाली छठ व्रती आज दिन भर उपवास रहकर शाम को सूर्यास्त से पहले नए चूल्हे पर आम की लकड़ी को जलाकर अरवा चावल दूध और गुड से बनी खीर और रोटी को प्रसाद के रूप में बनाने के बाद भगवान सूर्य को अर्ध देंगे। फिर भगवान को भोग लगकर उस भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर आज अपने 36 घंटे का उपवास शुरू करेंगे।

छठ पुजा समिति की ओर से व्ही एन झा, विजय ओझा,प्रवीण झा,धर्मेंद्र दास,रोशन सिंह,रामप्रताप सिंह,पंकज सिंह,आशीष मिश्रा,मुकेश झा,दिव्यांश झा कार्यक्रम की व्यवस्था में पूरे दिन रात लगे हुए है।