Loading ...
बिलासपुर

“जलसा डांडिया 2025” : रंग, रौनक और संस्कृति का संगम

करुणा ग्रुप एवं डी.आर.एस. द्वारा आयोजित “जलसा डांडिया” 23 ,24 एवं 25 सितंबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित

बिलासपुर। शहर में एक बार फिर संस्कृति, संगीत और उल्लास का संगम देखने को मिलेगा। करुणा ग्रुप एवं डी.आर.एस. द्वारा आयोजित जलसा डांडिया 2025 इस वर्ष 23 से 25 सितंबर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा। बीते वर्ष एस.बी.आर. कॉलेज ग्राउंड में हुए डांडिया की गूंज अब भी लोगों के जेहन में ताजा है।

तीन दिनों तक शहरवासी सेलिब्रिटी आर्टिस्ट और गायकों की प्रस्तुतियों का आनंद उठाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस बार इंस्टॉलेशन, फूड स्टॉल और एंटरटेनमेंट ज़ोन भी होंगे, जिससे यह महज़ युवाओं का ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का उत्सव बन जाएगा।

सुरक्षा और व्यवस्थाएं

सुरक्षा को देखते हुए पूरे ग्राउंड और मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा हेतु 300 बाउंसर, जिनमें महिला बाउंसर भी शामिल होंगी, तैनात किए जाएंगे। वाहनों के लिए 500 कार और लगभग 2000 बाइक पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

उद्देश्य और सांस्कृतिक जुड़ाव

करुणा ग्रुप का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ना है। समूह का मानना है कि डांडिया उत्सव प्रेम, भक्ति और एकता जैसे मूल्यों को समाज में जीवंत करता है। हाल ही में विजयापुरम (सरकंडा) में कार्यक्रम के अस्थायी कार्यालय का शुभारंभ रॉयल स्वीट्स के ऑनर सुनील छाबड़ा की पोती आयरा छाबड़ा ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी

को-टाइटल: यूनिटी हॉस्पिटल
इवेंट पार्टनर: DCT रियल एस्टेट, उन्नति समूह, प्रयास अकादमी, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (जांजगीर), जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल (बलौदा)
फूड पार्टनर: रॉयल स्वीट्स
विशेष धन्यवाद: होटल बंसीवाला, खत्री मसाले, आचार्य संस्थान, कैलाश मार्केटिंग
गिफ्टिंग पार्टनर: संजय बैग हाउस
टेंट पार्टनर: भारत टेंट हाउस
सुरक्षा सहयोगी: एपेक्स सिक्योरिटी
कोरियोग्राफर सहयोगी: नेशनल डांस क्लास
फोटोग्राफी पार्टनर: शादिरसम
रेडियो पार्टनर: 94.3 माय एफएम
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर: विस्तार न्यूज़
प्रिंट मीडिया पार्टनर: दैनिक भास्कर


जलसा डांडिया 2025 सिर्फ़ एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।