Loading ...
क्राइमबिलासपुर

मस्तूरी गोलीकांड : सीसीटीवी में दिखे 4 नकाबपोश, 2 ने की रेकी, बाकी 2 ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश सिंह के कार्यालय में हुई गोलीबारी की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें मौके में 4 नकाबपोश आरोपी दिखाई दे रहे है। जिसमें पहले 2 लोगों ने रेकी की फिर पीछे आ रहे 2 नकाबपोशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की।

बीती शाम मस्तूरी में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के कार्यालय में फायरिंग करने वाले 4 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । जिसमें 4 अज्ञात लोग दो बाइक में सवार दिख रह रहे ,जिसमें पहले दो लोगों ने मौके की रेकी की फिर पीछे से आ रहे 2 बाइक सवार नकाबपोश ने ताबड़तोड़ गोली बरसाना शुरू कर दी।

शुरुआत में वहां बैठे लोगों को यह फ़टाके की आवाज जैसे लगी लेकिन जब अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के हाथों में रिवॉल्वर दिखाई दिया तो वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। तभी मौके पर मौजूद जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर वहां से भागे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि मौके से मिले इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

पुलिस के अनुसार, यदि नितेश सिंह ने तत्काल जवाबी कार्रवाई नहीं की होती, तो कोई बड़ी अनहोनी घट सकती थी।