Loading ...
क्राइमबिलासपुर

अशोक नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर से दानपेटी चोरी करते तीन नाबालिग लड़कियां पकड़ाई.  देखिए चोरी की सीसीटीवी फुटेज

बिलासपुर। सरकंडा,अशोक नगर स्थित भूतश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें तीन नाबालिग लड़कियों को दानपेटी उठाकर ले जाते देखा गया। फुटेज सामने आते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना समिति सदस्यों व पुलिस को दी गई।

मंदिर प्रमुख मयंक तिवारी ने बताया कि फुटेज की जांच में पता चला कि आरोपित लड़कियां अशोक नगर के अटल आवास में रहती हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दानपेटी चुराने के बाद तीनों ने उसे गणपति हॉस्पिटल के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर छुपा दिया था।

सरकंडा पुलिस ने परिजनों और समाजजन की मौजूदगी में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की। अपनी गलती स्वीकार करने पर परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें कड़ी कार्रवाई से राहत देते हुए समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दानपेटी से निकाली गई राशि वापस मंदिर को लौटाने की बात कही गई है।

मंदिर समिति का कहना है कि यह घटना समाज के लिए सीख है और बच्चों पर निगरानी व अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी परिवार और समाज दोनों की है।