
बिलासपुर। बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी श्याम कश्यप ने सुनिता पटेल, दिव्यानंद पटेल और उनके परिजनों पर अपने खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें दर्ज कराकर फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने डीजीपी, आईजी, एसपी और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को विस्तृत आवेदन सौंपा है।
क्या है पूरा मामला?
श्याम कश्यप ने बताया कि दिव्यानंद पटेल एवं सुनिता पटेल के खिलाफ न्यायालय में धारा 420, 418, 467, 468, 471 व 472 के तहत प्रकरण दर्ज है। याचिका का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इसी बीच 17 नवंबर 2025 को उनके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में प्रकरण क्रमांक 628/2025 के तहत एक और फर्जी प्रथम सूचना पत्र (FIR) दर्ज कर दी गई, जिसमें उन पर शराब पीकर गाली-गलौज एवं मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। श्याम कश्यप के अनुसार, यह घटना पूर्णतः मनगढ़ंत है।
CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से दावे की जांच संभव – कश्यप
कश्यप ने कहा कि जिस समय घटना होने का दावा किया गया है, उस समय वे लिंगियाडीह के सामाजिक भवन में आयोजित एक सामाजिक बैठक में मौजूद थे, जहाँ समाज के 20–30 लोग उपस्थित थे। समाज के रजिस्टर में उनके अन्य सदस्यों के साथ उनके भी हस्ताक्षर उस दिन और समय की बैठक की उस रजिस्टर में मौजूद है।
उन्होंने बताया कि उक्त समाज की बैठक 16 नवंबर की रात 9:30 बजे से 10 बजे तक चली थी। जिसमें वे पूरे समय उपस्थित थे। उसके बाद वे सीधे अपने घर पहुंचे। लगभग 10:30 बजे तक अपने घर पर मौजूद थे। चाहे तो पुलिस समाज के लोगों से पूछताछ कर इस सत्यता की पुष्टि कर सकते है । साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर पुष्टि किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल लोकेशन भी उनकी मौजूदगी साबित कर सकता है।
कश्यप का कहना है कि यह सबूत साफ बताते हैं कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायत झूठी व दुर्भावनापूर्ण है।
“झूठी शिकायत पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए” – श्याम कश्यप
श्याम कश्यप ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि—उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने वालों पर फर्जी शिकायत और झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने के वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। झूठी शिकायतकर्ता सुनिता पटेल व संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में मेरे तथा किसी अन्य के खिलाफ ऐसी झूठी प्रकरण न दर्ज करा सके।
श्याम कश्यप ने कहा कि वे नवयुवक कश्यप समाज के पूर्व अध्यक्ष, एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ग्रामीण) के उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ है। जिससे द्वेषवश कुछ लोग उसकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि खराब करने की यह साजिश रची है।
उन्होंने उक्त मामले को लेकर प्रदेश के. गृह मंत्री, गृह सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि को ज्ञापन सौंपकर उक्त प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

