
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत Illume Bar के बाहर पार्किंग स्थल में देर रात कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर बटनदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
24 नवंबर 2025 की रात Illume Bar के बाहर शिवानी खुटे और निलेश गेंदले के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। स्थिति गंभीर होती देख प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे।
इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश के पेट के बाएँ हिस्से पर हमला कर दिया। हमले में निलेश घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई–
– घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू आरोपी यश तिवारी से बरामद किया गया है।
– पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है।
– मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर, थाना सरकण्डा
2. यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर, थाना सरकण्डा
3. प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा, थाना सरकण्डा
4. आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर, थाना सरकण्डा
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।