Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर में कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तलवार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। कोनी  पुलिस ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजनों को तलवार लहराकर डराने-धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को ग्राम सेमरताल धान मंडी के सामने एक शख्स द्वारा हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को भयभीत करने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर तुरंत हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपनी पहचान जय प्रकाश मानिकपुरी (39 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरताल के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 इंच लंबी लोहे की तलवार बरामद की, जिसका सामने का हिस्सा तेज और नुकीला पाया गया। तलवार संबंधी दस्तावेज पूछे जाने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। तलवार को समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

थाना कोनी में आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और प्रारंभिक विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।