Loading ...
क्राइमबिलासपुर

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कार ने मारी टक्कर,युवक तेजी से हवा में उछलकर गिरा जमीं पर, देखिए घटना की CCTV फुटेज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर रवि सिंह को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क से कई फीट दूर जा गिरे।

सीसीटीवी फुटेज


यह घटना उसालपुर स्मार्ट रोड की है, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि सिंह रोज की तरह सुबह टहल रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में आकर टक्कर मारती है और चालक मौके से भाग निकलता है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रवि सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक और कार की पहचान में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।