मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे चल रहा था जुए का फड़, सरकंडा पुलिस ने 6 जुआरियों को दबोचा

बिलासपुर। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में रेड कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹47,900 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसान पारा स्थित मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सरकंडा पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम
देवेंद्र देवांगन निवासी रपटा चौक, सरकंडा
हरिओम साहू निवासी शर्मा विहार, सरकंडा
दुर्गेश यादव निवासी मनोहर टॉकीज के पास, कोतवाली
राजू सोनकर निवासी देवान्चल, सरकंडा
गोवर्धन साहू निवासी एकता कॉलोनी, सरकंडा
रितेश शर्मा निवासी शर्मा विहार, सरकंडा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।
पुलिस की अपील
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, जुआ या सट्टा की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।