बड़ी खबर : मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री पद से दिया इस्तीफा

रायपुर : पंचायत एवम स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आज पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिए है येसी खबरे आ रही है।
हालांकि,पद से इस्तीफा देने का कोई पुष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। लेकिन जानकारी में आया है कि पंचायत विभाग में दखलंदाजी से वे दुखी थे। मनरेगा के संविदा में पोस्टेड 21 एपीओ को सरकार ने बिना उनसे चर्चा किए बहाल कर दिये जबकि, हड़ताल के समय पंचायत विभाग ने 21 एपीओ को बर्खास्त कर दिया था। तब भी पंचायत मंत्री सिंहदेव की बजाए आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मनरेगा कर्मियों से बात कर हड़ताल समाप्त कराया था व अब बर्खास्त 21 एपीओ को बहाल कर दिया गया।
श्री सिंहदेव से बगैर पूछे एपीओ की बहाली व पंचायत विभाग में लगातार हस्तछेप से नाराज आखिरकार पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिए है हालांकि, इस खबर की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
मंत्री टीएएस सिहदेव से संपर्क कर उक्त खबरो की पुष्टिं करने की कोशिश की गई है लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका।