Loading ...
बिलासपुर

मोहरा में अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा गणेश उत्सव
अलग-अलग दिनों में अलग-अलग सामग्री से सजाई जा रही गणेश प्रतिमा

मोहरा। ग्राम मोहरा में बालक गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समिति द्वारा प्रतिदिन भगवान गणेश की प्रतिमा को अलग-अलग थीम और सामग्री से आकर्षक रूप से सजाकर पूजा-अर्चना की जा रही है।

समिति के गोलू साहू ने बताया कि गणेश जी की सजावट में हर दिन कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है। कभी सब्जियों और फलों से आकर्षक सजावट की जाती है, तो कभी सेव, केला, अन्य फलों तथा मिठाइयों से गणेश जी का दरबार सजाया जाता है। सजावट के साथ विधि-विधान से पूजा-पाठ और आरती भी की जा रही है।

अलग-अलग प्रकार की सजावट देखने के लिए ग्रामीणों में भी उत्साह बना हुआ है। बालक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया जा रहा है।