Loading ...
बिलासपुर

लेब टेक्नीशियन के परीक्षा मे सेन नाई समाज को अपमानित करने संबंधी प्रश्नावली, सेन समाज हुआ आहत,व्यापम के खिलाफ खोला मोर्चा

बिलासपुर। व्यापम के द्वारा 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब technician की परीक्षा मे सेन नाई समाज को अपमानित करने संबंधी प्रश्नावली दिया गया था, जिससे सेन नाई समाज आहत और उद्वेलित है।  समाज के लोगों ने बैठक कर इसके खिलाफ 22 सितंबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे का निर्णय लिया है।

यह बैठक सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास की अध्यक्षता और संभागीय अध्यक्ष  सुरेंद्र श्रीवास की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक रखा गया था, जिसमें व्यापाम के कृत्य का पूरे प्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष  त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश मे विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत दिनांक 22 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राज कुमार श्रीवास, चन्द्रमनी श्रीवास, अनिल श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, नरेंद्र, लक्ष्मी, आशीष, नवीन, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, सोनू, मनोहर,प्रभात, संतोष श्रीवास, आनंद श्रीवास, नारायण श्रीवास, राजेश श्रीवास, लोकेश श्रीवास,निखिल मनोज श्रीवास दीपक शुभम श्रीवास सहित सामाजिक गण उपस्थित थे ।