क्राइम
ट्रैफिक नियमों के उल्लघन करने वालो पर ट्रैफिक पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर : अति0 पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) रोहित बघेल एवम डीएसपी (ट्रैफिक ) संजय साहू के निर्देशों पर शहर के सभी चौक चौराहों पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

सोमवार को मोपका चौक के पास एएसआई चंद्रदेव वीसी के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग देखी गई जहा बिना लाइसेंस,तीन सवारी,बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्यवाही करते देखा गया।
इस दौरान यातायात पुलिस के सिपाहियो द्वारा कुछ नवयुवकों को तेज रफ्तार वाहन न चलने व यातायात नियमों का पालन करने की समझाइस देते भी देखा गया ।
वाहनों की चेकिंग के दौरान यातायात थाना के कांस्टेबल घनश्याम राठौर, विजय साहू, गौतम खुसरो आदि भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।